मेडीटेशन
अगर आप मे एकाग्रता की कमी है, बहुत चिंतित या उदास, चिड़चिड़े और सहमे से रहते हैं तो आपको अपनी मन की शांति के लिए मेडीटेशन करना चाहिये।
मेडीटेशन अपने मन की शांति के लिए करना बहुत जरुरी होता है। ‘मेडिटेशन इज माइंड विदाउट एजिटेशन (Mind without agitation), ध्यान लगाना या मेडीटेशन, मन को शांत करता है। ध्यान लगाना अपने आप को पहचानने का एक उत्तम जरिया है। यह व्यायाम अपने आप में संपूर्ण है और मेडीटेशन के बहुत फायदे हैं। बच्चे और बड़ों सभी को मेडीटेशन करना चाहिए। मेडीटेशन से ना सिर्फ आपका ध्यान आपके काम पर अधिक लगता है इसके अलावा आपकी कार्यक्षमता भी अधिक बढ़ जाती है।
बच्चे बहुत अधिक चंचल होते हैं उन्हें खासतौर पर मेडीटेशन करवाना चाहिए। लोगों में भ्रम है कि मेडीटेशन करना बहुत मुश्किल होता है और बच्चों को तो मेडीटेशन करना बहुत मुश्किल हैं, लेकिन आप मेडीटेशन के टिप्स को अपना कर आराम से मेडीटेशन कर सकते हैं और अपने बच्चों को भी मेडीटेशन करवा सकते हैं। मेडीटेशन करनेवालों को अपनी इच्छाओं पर काबू पाने में सहायता मिलती है और उनमें उर्जा का संचार भी होता है
आइए जानें मेडीटेशन के कुछ टिप्स
- बच्चों को किसी चीज के लिए मनाना और उन्हें नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा नियंत्रण मे रहे तो आपको इसके लिए कुछ तरकीबें अपनानी होंगी जैसे कि
- बच्चो को सुबह-सुबह अपने साथ पार्क में ले जाये या फिर ऐसी जगह जहां बहुत शांति हो। वहां आप चौकड़ी मार कर बैठ जाएं और अपने बच्चे को भी ठीक वैसा ही करने को कहें।
- इसके बाद बच्चे को आंखे बंद करने का निर्देश दें, साथ ही बच्चे को बताए की वह रिलैक्स होकर कमर सीधी करके बैठे और किसी भी चीज के बारे में कुछ ना सोचें।
- बच्चों को मेडीटेशन के फायदे और इसे करने के तरीके के बारे में बताएं। साथ ही बच्चों को धीरे-धीरे लंबी सांसे लेने के लिए कहें।
- आप चाहे तो शुरूआत में रिलैक्सेशन गाने या कोई Music भी लगा सकते हैं ताकि बच्चों का इधर उधर ध्यान ना भटकें। बच्चों को इसी Song पर रिलैक्स होने के लिए कहें।
- बच्चों को समझाएं कि उनके दिमाग में लगातार जो भी चिजे आ- जा रही हैं उन्हें भूलने की कोशिश करें और अपना ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें ताकि वे मेडीटेशन का फायदा उठा सकें।
- हालांकि बच्चे बहुत देर तक एक ही स्थिति में नहीं बैठ पाते लेकिन आप बच्चों को बादलो की दुनिया में जाने के लिए कहें और उन्हें कल्पनाएं करने के लिए कहें। जिससे बच्चा मेडीटेशन आराम से कर सकें और उसको मजा भी आए।
- शुरूआत में ये स्थिति थोड़ी सी मुश्किल होती है लेकिन धीरे-धीरे बच्चों को इसमें मजा आने लगेगा।
- बच्चों को मडीटेशन का भरपूर फायदा मिले इसके लिये आप बच्चों से ओम का उच्चारण करवा सकते हैं, इससे बच्चों का ध्यान इधर- उधर नहीं भटकेगा।
- मेडीटेशन का फायदा तभी है जब आप बच्चों को प्रतिदिन मेडीटेशन करने के लिए प्रेरित करें। यदि बच्चे कभी-कभी ही इसे शौक के लिए करेंगे तो इसका उन्हें लाभ नहीं होगा।
मेडीटेशन के फायदे
- मेडीटेशन यानी ध्यान क्रिया। जिसके जरिए आप अपने मन को शांत करते हैं।
- स्वस्थ तन-मन और सकारात्मक सोच के लिए मेडीटेशन करना बहुत जरूरी है।
- क्या आप जानते हैं मेडीटेशन योग का ही एक रूप है जिसमें आपको एकाग्रता के साथ ध्यान लगाना होता है और अपने दिमाग को शांत कर सकते हैं।
- डिप्रेशन और तनाव से छुटकारा पाने के लिए मेडीटेशन से बेहतर उपाय कोई नहीं। यदि आप छोटी-छोटी बातों से परेशान हो जाते हैं तो आपको मेडीटेशन करना चाहिए।