मोटिवेशन

  • आदमी अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत और लगन को देता है वही अपनी असफलता का श्रेय दुर्भाग्य या ईश्वर के माथे मढ देता है, जबकि सत्य ये है की इन्सान की सफलता या असअफलता उसके पूर्व में किये कार्यो का ही परिणाम है,
  • सत्य से कमाया धन हर तरह से सुख देता है छल कपट से कमाया धन हर तरह से दुःख ही दुःख देता है
  • अगर आप सोचते है की आप किसी काम कर सकते है या सोचते है की आप किसी काम को नहीं कर सकते है तो दोनों स्थिति में आप सही है,
  • वर्तमान परिवेश में आपको अपने जीवन स्तर से तमाम शिकायत हो सकती है, हालाँकि एक वास्तविकता यह भी है कि आपका ये जीवन स्तर तमाम लोग जीना चाहते है।
  • वास्तव में धनवान वही है जो धन को खर्च करता है, वही धन का असली मालिक है, अन्य सब तो सिर्फ़ कर्मचारी है जो उसके लिए कमाते है और उसके खर्च करने तक उस धन की रखवाली करते है।
  • जो सक्रिय है उसके लिए समय तेज़ी से चलता है, जो निषक्रिय है उनके लिए समय धीरे चलता है, स्मरण रहे समय की गति सभी सबके लिए एक समान होती है, वास्तव में समय ये पल है जो हम वर्तमान में जी रहे है, बाक़ी अतीत और भविष्य सिर्फ़ कल्पना मात्र है जिससे यह पल बर्बाद होता है, जिसने भी समय बर्बाद किया , समय ने उसे बर्बाद किया
  • क्यों व्यर्थ चिंता करते हो , किसकी चिंता करते हो , आज जिनकी चिंता कर रहे हो, कल वही तुम्हारी चिता लगायेंगे, न अतीत पर पश्चाताप न भविष्य का डर, वर्तमान में आनंद ही वास्तविक जीवन है।
  • बिना कुछ होने की अपेक्षा के, स्वयं को सच्ची नियत से अभ्यास के लिए कुछ समय दे, कोई चमत्कार होने की उम्मीद नहीं करे, क्योकि सबसे बड़ा चमत्कार तो जीवन स्वयं है,