उद्धरण

बुराई मनुष्य के बुरे कर्मों की नहीं, बल्कि बुरे विचारों की देन होती है।


बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।


कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है


धर्म का मार्ग फूलों सेज नहीं है, इसमें बड़े-बड़े कष्ट सहन करने पड़ते हैं।


जीवन के प्रकाशवान क्षण वे हैं, जो सत्कर्म करते हुए बीते।


एक क्रोधित व्यक्ति का मुंह खुलता है तब उसकी आँख बंद हो जाती है।


विपरीत परिस्थिति ही मनुष्य के आत्म विश्वास को चमका देती हैं।


सब कुछ होने पर भी यदि मनुष्य के पास स्वास्थ्य नहीं, तो समझो उसके पास कुछ नहीं है ।


जो बच्चों को सिखाते हैं, उन पर बड़े खुद अमल करें, तो यह संसार स्वर्ग बन जाय।


जो सच्चाई के मार्ग पर चलता है, वह भटकता नहीं।


जीवन दिन काटने के लिए नहीं, कुछ महान्‌ कार्य करने के लिए है।


क्रोध मनुष्य के विनाश का कारण बनता है।


संसार का सबसे बड़ा दीवालिया वह है, जिसने उत्साह खो दिया।


अवसर की प्रतीक्षा में मत बैठों। आज का अवसर ही सर्वोत्तम है।


अज्ञानी वे हैं, जो कुमार्ग पर चलकर सुख की आशा करते हैं।


लगन एक छोटा सा शब्द है पर जिसको लग जाये उसका भविष्य बदलने की छमता रखता है।


किसी सफलता की कहानी कि शुरूआत सिर्फ एक विचार से होती है।