प्राणायाम

प्राणायाम

प्राणायाम का तात्पर्य प्राण + आयाम यानि वो विधि जिससे प्राणों को एक नया आयाम प्रदान किया जा सके। प्राण एक स्वतंत्र तत्व है, इसे जीवन शक्ति भी कह सकते है, सभी जीवित प्राणी में इस शक्ति का अनुभव किया जा सकता है। धरती, जल, वायु, अग्नि और आकाश इन्हें पंच महाभूत कहा गया है। समस्त सृष्टि की रचना इन्ही की सहायता से होती है।

इन पंच महाभूत के द्वारा रचित पदार्थो में जो चैतन्यता अथवा उर्जा विद्यमान है, वही प्राण शक्ति होती है। इसी चैतन्यता के माध्यम से मनुष्य जो कुछ भी विचार या चिंतन करता है, वह एक अदृस्य रश्मि के रूप में दिमाग से निकल कर आकाश में बदलो की तरह विचरण करता है और अपनी जाति के अन्य विचार जहां देखता है वहा घनीभूत हो जाता है, अर्थात एक प्रकार की उर्जा एक जगह एकत्र होने लगती है।

विचार तत्व के अलावा प्राण तत्व, बुद्धि तत्व, आत्म तत्व और ब्रह्म तत्व भी होते है। जैसे पंच महाभूत है उसी प्रकार ये पाच चैतन्य तत्व भी होते है। जड़ पदार्थ का अस्तित्व इन्ही पंच तत्वों के कारण होता है। जड़ पदार्थ दृश्यमान होते है वही प्राण तत्व अदृश्य होते है। इन्ही  प्राण तत्वों कि मात्रा के अनुसार जड़ पदार्थो में हलचल या गति होती है। किसी जीव कि मृत्यु होने पर शरीर जड़ हो जाता है उसके कोई हलचल नहीं होती, तो लोग कहते है कि इसका ‘प्राण’ निकल गया है। यहाँ यह बात स्वीकार करने योग्य है कि यह प्राण पांच जड़ पंच तत्वों में से एक भी नहीं है। क्युकी मृत शरीर में ये पांचो मौजूद होते है। प्राण पांच प्रकार के होते है जिन्हें प्राण, अपान, व्यान, समान और उदान कहते है। मृत्यु के बाद ये सभी प्राण शरीर से एक साथ बाहर नहीं निकलते, बल्कि धीरे धीरे शरीर को छोड़ते है।

हिन्दू धर्म विज्ञान के अनुसार इसी प्राण से जुड़ा आत्मा ‘जीवात्मा’ कहलाता है। मृत्यु के बाद जीवात्मा तेरह दिन तक अपने शरीर, शमशान और घर के आस पास ही भ्रमण करता है। इसीलिए कई बार चिकित्सीय मृत व्यक्ति भी पुनः जी उठते है। इस पर विचार करने से ये निष्कर्ष निकलता है कि शरीर को आत्मा के रहने योग्य बनाये रखने कि क्षमता जिस स्वतन्त्र तत्व में है उसका नाम ‘प्राण’ है। इसी प्राण कि प्रेरणा से बीज अंकुरित होते है, पौधे बनते है, बढ़ते है, फल फूल देते है। समस्त जगत का जीवन शक्ति यही प्राण है।

यही प्राण पंच तत्वों से मिलकर उन्हें क्रियावंत करता है। किसी स्थान विशेष में जलवायु स्वास्थ्यकर होता है। किसी स्थान पर अस्वास्थ्यकर वायु होती है। इसका कारण प्राण तत्व कि अधिकता या न्यूनता का होना होता है। गंगा जी के जल में प्राण तत्व कि ही अधिकता होने से इनका महत्व अधिक बताया गया है। हमारे प्राचीन ऋषि मुनि अपने विलक्षण ज्ञान के द्वारा इन बातो को जानते थे। पंच तत्वों में से एक वायु जीवन के लिए परम आवश्यक होती है। जिस वायु में प्राण तत्व कि अधिकता होती है, उसे ‘आक्सीजन’ कहते है। इसी प्रकार ये प्राण भूमि, जल, आकाश, अग्नि में भी कम या अधिक मात्रा में होता है। ‘आक्सीजन’ को प्राण वायु कहते है, इसे ही प्राण वायु समझा जाता है वस्तुतः प्राण एक विश्वव्यापी मुक्त चैतन्य तत्व है, जो वायु कि तरह सर्वत्र मौजूद होता है। वायु अदृश्य तत्व है और उसमे मौजूद प्राण तत्व अत्यंत सूक्ष्म होता है। यही प्राण तत्व जब किसी शरीर में अत्यंत कम हो जाता है तो उस शरीर में आत्मा का रुक पाना संभव नहीं हो पाता है, यही घटना मृत्यु है।

सनातन धर्म ने अनादी काल से इस प्राण तत्व को बड़े प्रयत्न, अन्वेषण, तमाम शोध और अनुभव के उपरांत पहचान लिया था और मानव के उद्धार के लिए, इस प्राण शक्ति के संचार को दैनिक जीवन में पूजा पाठ, व्रत उपवास, होम यज्ञ, कर्म कांड आदि माध्यम से प्रचुर मात्रा में बढ़ाने के विधान किया जिसे हम ‘धर्म’ कहते है। इस प्राण शक्ति को हम अपने अन्दर प्रचुर मात्रा में भर सकते है और उसके प्रभाव से स्वस्थ शरीर, दीर्घ जीवन, चैतन्यता, स्फूर्ति, क्रियाशक्ति, सहनशीलता, विलक्षण बुद्धि आदि विभिन्न प्रकार कि शक्तिया और सिद्धिया प्राप्त कर सकते है। इस मार्ग का नाम है – ‘प्राणायाम’। ‘श्वास’ को एक विशेष क्रिया-पद्धति द्वारा खीचना उसे रोकना और फिर उसे छोड़ना हि प्राणायाम है। साधारण श्वास-प्रश्वास क्रिया में वायु के साथ प्राण आता जाता रहता है, किन्तु प्राणायाम विधि के अनुसार जब श्वास- प्रश्वास क्रिया होती है तो वायु में से प्राण तत्व को खीच उसे शरीर में स्थापित किया जाता है।

योगशास्त्र सूर्यचक्र को बहुत अधिक महत्त्व देता है। चिकित्सा विज्ञान भी इस बात का समर्थन करता है कि मानव शरीर में निरंतर होने वाली क्रिया प्रणाली का नियमन इसी केन्द्र द्वारा होता है इसे ‘सोलर प्लेक्सस’ के नाम से भी जाना जाता है। शरीर में इसका स्थान आमाशय के ऊपर ह्रदय के पीछे स्थित होता है। अभी तक इसके बारे में जितना जाना गया है इसका महत्त्व उससे कही अधिक है। कई बार ऐसा देखने में आया है कि इस चक्र पर जरा कड़ी चोट लगने पर मनुष्य कि तत्काल मृत्यु हो जाती है। योगशास्त्र इस केंद्र को प्राण कोश मानता है और बताता है कि यही से निकलकर एक प्रकार कि विद्युत उर्जा सम्पूर्ण नाड़ियो में प्रवाहित हो रही है।

प्राणायाम के द्वारा इस ‘सोलर प्लेक्सस’ कि एक प्रकार कि हलकी मालिश होती है। जिससे उसमे गर्मी, तेज़ी और उत्तेजना का संचार होता है और उसकी क्रियाशीलता बढती है। प्राणायाम से फुस्फुसो में वायु भरती है और वो फूलते है। यही फुलाव सूर्य चक्र कि परिधि को स्पर्श करता है। बार बार स्पर्श होने से वहा एक सनसनी, उत्तेजना और हलचल होने लगती है। ये उतेजना व्यर्थ नहीं जाती बल्कि सारे जीवन-दायी अंगो को बल प्रदान करती है, जिससे शारीरिक और मानसिक विकास का मार्ग खुल जाता है।

मेरुदंड के दाये-बाये दो प्रमुख नाड़ी रहती है योगसूत्र में इसे इडा और पिंगला कहा गया है। रक्त संचार, श्वास क्रिया, पाचन क्रिया आदि प्रमुख कार्य कि व्यवस्था इन्ही दो नाड़ी कि होती है। प्राणायाम साधन से इन इडा और पिंगला नाड़ियो को नियत विधि द्वारा बलवान बनाया जा सकता है। जिससे उनसे सम्बंधित शारीरिक या मानसिक विकार दूर हो कर आनंदित जीवन प्राप्त हो सके।

योग साधन पाद के सूत्र 52-53 में बताया गया है कि प्राणायाम से अविद्या का अन्धकार दूर होता है और ज्ञान रूपी प्रकाश प्रकट होता है साथ ही मन भी एकाग्र होने लगता है। प्राचीन ग्रंथ तो ये भी बताते है कि प्राणायाम से मनुष्य मृत्यु को भी जीत सकता है और जब तक चाहे मनुष्य जीवित रह सकता है, महाभारत में ‘भीष्म’ का चरित्र इस बात का प्रमाण है। प्राणशक्ति से मनुष्य स्वयं और दूसरो के रोगों का भी उपचार कर सकता है, लेकिन ये एक अलग विज्ञान है जिसका अभ्यास करना होता है। प्राणायाम से शरीर कि सूक्षम क्रियापद्धति के ऊपर ऐसे वैज्ञानिक प्रभाव पड़ते है जिनके कारण रक्त संचार, नाड़ी संचालन, पाचन क्रिया, स्फूर्ति, मानसिक शांति आदि चिन्ह स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होने लगते है तथा स्वस्थता, बलशीलता, प्रसन्नता, उत्साह तथा परिश्रम कि योग्यता बढ़ जाती है। आत्मोन्नति, चित कि एकाग्रता, स्थिरता, दृढ़ता आदि मानसिक गुणों कि मात्रा में प्राणायाम के साथ साथ वृद्धि होती है। प्राण हि जीवन उर्जा है, और प्राणायाम के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। बच्चे, जवान, वृद्ध सभी स्त्री या पुरुष अपनी शारीरिक क्षमताओं के अनुसार प्राणयाम का अभ्यास कर सकते है इसके चमत्कारिक लाभ होते।

Manish Mundra
Manish Mundra
Articles: 91

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *