हम अक्सर खुशियों के बारे में बाते करते है पर क्या आप जानते हैं कि हम खुशी कैसे महसूस करते हैं?
घनिष्ठ मित्र बनाना, पर्यटन, यात्रा, उत्सवों में शामिल होना, सिनेमा, नृत्य संगीत हमें अपार ख़ुशी प्रदान कर सकता है। परन्तु हम ये नहीं जान पाते है की ये खुशिया हमारे अनुभव में किस प्रकार आती है। यह दिमाग में एक रासायनिक बहाव के कारण होती है।
इसे विज्ञान की भाषा में डोपामाइन, ऑक्सीटोसिन, सेरोटोनिन, और एंडोर्फिन के नाम से जाना जाता है।
D.O.S.E : Dopamine, Oxytocin, Serotonin, Endorphins
ये रसायन या हारमोंस आपके द्वारा अनुभव की जाने वाली सकारात्मक भावनाओं को प्रभावित करते हैं।
इनके बारे में समझकर कि ये रसायन जीवन के बुनियादी स्तर पर कैसे काम करते हैं, हम अपने लिए यह जान सकते हैं कि हमारी कौन सी गतिविधि हमारी खुशियों में सहायता कर रही हैं या नुकसान पहुंचा रही हैं।
डोपामाइन (Dopamine)
निश्चय ही आपने मोबाईल या ऑनलाइन गेम की लत के बारे में सुना होगा, तो इसमें भी डोपामाइन की भूमिका है। यह वो न्यूरोट्रांसमीटर है, जिसके बारे में हमने सबसे अधिक सुना है। मस्तिष्क इस रसायन को उन गतिविधियों के दौरान जारी करता है, जिन्हें आनंददायक माना जाता है। जैसे टहलना,व्यायाम या भोजन करना आदि। यह मस्तिष्क के कई क्षेत्रों में कार्य करता है और इसलिए ये मेमोरी, युक्ति, व्यवहार जैसे कई अलग-अलग गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है।
डोपामाइन उस छोटी सी खुशी का कारण बनता है जब कोई व्यक्ति फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आपकी पोस्ट को लाइक करता है या तब जब आप का एक कार्य पूर्ण होता है तो हम इसी रसायन के प्रभाव से खुशी की अनुभूति के रूप में पुरस्कृत होते है। डोपामाइन मानव शरीर में पाए जाना वाला एक अद्भुत रसायन है । यह आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के प्रति प्रेरित करता है। डोपामाइन के बिना, प्राचीन मनुष्यों को बड़े जानवरों का शिकार करने और दीर्घकालिक लक्ष्यों में प्रति प्रयास करते रहने की प्रेरणा कभी नहीं मिलती।
आज, डोपामाइन वह है जो आपको अपनी टू-डू लिस्ट पूरी करने में मदद करता है या आपको एक नई आदत शुरू करने के लिए प्रेरित करता है। हालाँकि, वर्त्तमान परिवेश में डोपामाइन अपने आदती स्वभाव के कारण एक बाधा बनता जा रहा है और यह टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में हमें आसक्त या व्यसनी बना रहा है।
इसका एक खतरनाक पहलु ये भी है की डोपामाइन का प्रभाव क्षणभंगुर होता हैं। यह लंबे समय तक चलने वाली खुशी का प्रकार नहीं है, जिसका स्वाद आप दीर्घ काल तक ले पाएंगे, और संभवत: यह आपके आनंद के खोज का लक्ष्य नहीं है। इसका प्रभाव अपने फोन पर सोशल मिडिया चेक करना या किसी मोबाइल गेम के एक स्टेज से दुसरे स्टेज में जाने तक हि सिमित रहता है। अच्छी तरह से संतुलित, स्वस्थ और पौष्टिक आहार खाने से डोपामाइन को बढ़ावा मिलेगा।
Oxytocin
ऑक्सीटोसिन को अक्सर प्यार से “आलिंगन औषधी” या “प्रेम रसायन” के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह मस्तिष्क द्वारा मानव से मानव का संपर्क जैसे गले लगाने और चुंबन के दौरान जारी किया जाता है। यह प्रेम, मित्रता या विश्वाश की भावना का कारण भी है। मनुष्य यदि सामाजिक प्राणी हैं, तो ऑक्सीटोसिन इसके मुख्य कारणों में से एक है। ऑक्सीटोसिन हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को उर्जा प्रदान करता है, किसी समस्या के प्रति हमें बेहतर समाधानकर्ता बनाता है और हमें डोपामाइन के नशे की लत के प्रति अधिक प्रतिरोधी बनाता है। डोपामाइन के विपरीत, जो अल्पकालिक ख़ुशी के लिए काफी हद तक जिम्मेदार है, ऑक्सीटोसिन हमें शांति और सुरक्षा की स्थायी भावना देता है। हम अपने ऑक्सीटोसिन के स्तर को बढ़ा भी सकते हैं। सकारात्मक सामाजिक संपर्क इस हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है। दूसरों के साथ मिलकर काम करना, भोजन करना, उपहार देना, भावनात्मक रूप से मेलजोल बढ़ाना, किसी की बात सुनते समय पूरा ध्यान देना और किसी को प्रेम से आलिंगन करना।
ऑक्सीटोसिन के बारे में महत्वपूर्ण बात यह है कि ये अक्सर दो तरह से काम करता है। प्रेम से दिए गए आलिंगन आपको और सामने वाले दोनों को ऑक्सीटोसिन की खुराक देते हैं। यह वह प्रक्रिया है जिसमे उपहार देने वाले और उपहार प्राप्तकर्ता दोनों को थोडी ऑक्सीटोसिन की खुराक प्राप्त होती है।
ऑक्सीटोसिन प्रजनन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्ययनों से पता चला है कि यह प्रसव संकुचन और महिलाओं में स्तन के दूध के प्रवाह और पुरुषों में शुक्राणु को गति प्रदान कर सकता है। ऑक्सीटोसिन खुशीयो की तलाश में, आपका सबसे अच्छा मित्र हो सकता है। यह तनाव से लड़ने, आपके रिश्तों को बेहतर बनाने और लंबे समय तक चलने वाली सकारात्मक भावनाओं को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। यहां तक कि कुछ वैज्ञानिक साक्ष्य भी हैं कि ऑक्सीटोसिन शारीरिक घाव भरने में भी सहायता करता है। यदि आप उच्च स्तर के ऑक्सीटोसिन चाहते हैं, तो अपने प्रियजनों, मित्रो और परिवार के साथ संबंध बनाए रखने पर ध्यान रखे।
Serotonin
सेरोटोनिन एक अन्य सामाजिक रसायन है, लेकिन यह पूरी तरह से अलग तरीके से कार्य करता है। सेरोटोनिन गर्व, सत्यनिष्ठा और सामाजिक प्रतिष्ठा में एक भूमिका निभाता है। ये हमारी भावनाओं और मनोदशा से जुड़े प्रमुख हार्मोनों में से एक है। यह संतुष्टि और आशावाद से जुड़ा है, और हमारे शारीरिक स्वास्थ्य में भी इसकी भूमिका है।जब हम दूसरों से आदर या सम्मान पाने की अभिलाषा करते हैं, तो हम सेरोटोनिन के प्रभाव का अनुभव कर रहे होते हैं। यह आपको डिग्री प्राप्त करने, किसी दौड़ को पूरा करने या कार्यालय में कड़ी मेहनत के लिए सराहना प्राप्त करने से हो सकता है। सेरोटोनिन मजबूत, सकारात्मक भावनाएं पैदा कर सकता है। मजेदार बात यह है कि सेरोटोनिन सामाजिक गतिविधियों के दोनों पक्षों के निर्माण में मदद कर सकता है। सेरोटोनिन वह है जो एक नेता को विशिष्ट पद प्राप्त करने और अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है जिससे उसे कोई पुरस्कृत करे और वह समाचारों में लोकप्रिय हो सके और सेरोटोनिन ही उसके अनुयायियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर करता है, जिससे वो अपने नेता, माता पिता, शिक्षक को निराश न करे और जीवन के उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी करता है। इसीलिए जब किसी को कोई पुरस्कार या सम्मान मिलता है तो उन्होंने आज जो कुछ हासिल किया, उसे पूरा करने के लिए जिन्होंने भी उनका मार्गदर्शन, समर्थन और सुरक्षा की वे उनको धन्यवाद देते हैं। वे सबसे पहले उनके माता-पिता, उनके गुरु, उनके बॉस या भगवान को धन्यवाद देते हैं। इसीलिए जब दूसरे हमें वह सुरक्षा और समर्थन प्रदान करते हैं, तो सेरोटोनिन के कारण, हम उनके प्रति जवाबदेही की भावना महसूस करते हैं। सेरोटोनिन हमारे स्वास्थ्य और खुशी से परे हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण प्रणालियों में भी भूमिका निभाता है। माना जाता है कि यह नींद की गुणवत्ता, पाचनशक्ति, हड्डियों के विकास और यहां तक कि शारीरिक अंग प्रणाली को प्रभावित करता है।
Endorphins
आप उस अनुभूति को जानते हैं जब एक प्रसिद्ध खिलाडी नए रिकार्ड बनाने की बात करते हैं? यह भावना बहुत सारे एंडोर्फिन से आती है। एंडोर्फिन अपरिहार्य रूप से हमारे मस्तिष्क द्वारा दर्द के प्रतिक्रिया के रूप में जारी किया जाता है। इसे प्राकृतिक दर्द निवारक और “मूड बूस्टर” माना जाता है। हँसी, निरंतर व्यायाम, संगीत सुनने, सेक्स करने और चॉकलेट खाने के दौरान इस हार्मोन का प्रवाह हो जाता हैं। वे हमारे शरीर को निष्क्रियता के स्तर से उबारने में हमारी मदद करते हैं और तब भी बने रहते हैं जब हम थक कर हार मान लेना चाहते हैं। एक बार जब आप शरीर को कष्ट देने वाले अनुभव का सामना कर लेते हैं, तो आप एक उच्च स्तर का अनुभव करते है यहां तक कि एक गहरी शांति का अनुभव भी महसूस हो सकता है। उदाहरण के लिए, सुबह के समय ठंडे पानी से नहाना, यदि आप एक या दो मिनट की शारीरिक परेशानी को झेल सकते हैं, तो यह आपको एंडोर्फिन का एक बड़ा प्रहाव दे सकता है। यह भी तर्क दिया गया है कि एक जोरदार हंसी से आपको जो ख़ुशी का अहसास होता है, वह एंडोर्फिन के कारण होता है। पेट की मांसपेशियों को सिकोड़ने का दर्द, आपके शरीर में कुछ मात्रा में एंडोर्फिन को छोड़ने के लिए पर्याप्त होता है। इसका प्रवाह निरंतर व्यायाम करने से , संगीत सुनने, सेक्स करने और चॉकलेट खाने के दौरान भी होता हैं। एंडोर्फिन रसायन मानव के लिए खुशी की दवा की तरह होते हैं , एंडोर्फिन हि वह मुख्य कारण होता है जिसमे अक्सर तनाव से निपटने में मदद करने के लिए व्यायाम करने का सुझाव दिया जाता है। यही कारण है कि दिन की शुरुआत व्यायाम, योग, कसरत आदि से करने से आपको दिन भर के काम के बाद आराम करने में मदद मिल सकती है।
उपरोक्त वर्णित प्रत्येक रसायन हमारे शरीर के कार्य करने के तरीके में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से एक बड़ी भूमिका निभाता है । ये लेख केवल सतह मात्र है, और इसका उद्देश्य वास्तव में आपको और अधिक सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है । इन हार्मोनों की भूमिका को समझकर, आप बेहतर ढंग से समझ सकते हैं कि वे रोजमर्रा की स्थितियों में आपको कैसे प्रभावित कर रहे हैं। जितना अधिक आप जानते हैं, उतना ही आप उन प्रभावों को नियंत्रित करने में सक्षम होंगे और एक स्वस्थ, सुखी जीवन का आनंद लेंगे।
इन मस्तिष्क रसायनों का पुनः सक्षिप्त अवलोकन यहाँ दिया गया है
- डोपामाइन – अच्छी या बुरी आदतों का विकास “स्वभाव निर्माता”,यह मानव जीवन के लिएएक अविश्वसनीय उपकरण होता है अगर इसका उचित रूप से उपयोग किया जाता है।
- ऑक्सीटोसिन – आलिंगन औषधि या “लव हार्मोन”, ऑक्सीटोसिन हमें सामाजिक बनाता है और विश्वास और प्रेमपूर्ण भावनाओं के साथ संबंध बनाता है।
- सेरोटोनिन – “नेतृत्व हार्मोन” गर्व, वफादारी और प्रतिष्ठा से संबंधित।
- एंडोर्फिन – “प्राकृतिक दर्द निवारक”खिलाडियों का श्रेष्ट प्रदर्शन ।



